फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम आइसोलेशन के मरीजों को जिला प्रशासन ने फ्लिपकॉर्ट के जरिये भेजी मेडिकल किट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में दो दिवसीय विशेष दवा वितरण अभियान के दूसरे दिन होम आइसोलेशन के मरीजों को फ्लिपकार्ट के जरिये दवाएं भेजी गईं। प्रभारी डीएम रोशन जैकब ने इंदिरानगर सीएचसी से डोर टू डोर डिलीवरी टीमों को रवाना किया। उन्होंने बताया कि रविवार को इंदिरानगर, अलीगंज, आलमबाग, सिल्वर जुबली व टुड़ियागंज सीएचसी से फ्लिपकार्ट की डिलीवरी टीमों को रवाना किया गया। कुल 15 टीमें मेडिकल किट का वितरण कर रही हैं। एक टीम 75 घरों को कवर कर रही है। जल्द ही इन टीमों की संख्या 40 तक बढ़ाई जाएगी। राजधानी में दवा पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और इसे सभी जरूरतमंदों तक दवा पहुंचाया जाएगा। प्रभारी डीएम ने सीएचसी इंदिरा नगर में चिकित्सा व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सीएचसी से होम आइसोलेशन मरीजों का सही से फॉलोअप नहीं लिया जा रहा था। इस पर नाराजगी जताते हुए निर्देश दिया कि सभी मरीजों का सही प्रकार से फॉलोअप लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें