फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: डेंगू को लेकर अलर्ट में आया प्रशासन, रिजर्व हुए अस्पतालों में बेड, बढ़ी दवाओं पर निगरानी

Fri, 11 Aug 2023 10:04 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ

सार

बलरामपुर अस्पताल में डेंगू को लेकर 22 बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया बेड संग जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई गई है। बताया जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में डेंगू किट भी लैब में मौजूद है। 
विज्ञापन
Dengue - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों में डेंगू से निपटने लिए इंतजाम पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर सभी अस्पतालों में बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। अफसरों का कहना है कुछ अस्पतालों में डेंगू एलाइजा जांच की भी सुविधा है।
विज्ञापन


बलरामपुर अस्पताल में डेंगू को लेकर 22 बेड रिजर्व कर लिए गए हैं। निदेशक डॉ. एके सिंह ने बताया बेड संग जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई गई है। बताया जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में डेंगू किट भी लैब में मौजूद है। सिविल निदेशक डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया डेंगू को लेकर अस्पताल में 8 बेड रिजर्व किए गए हैं। सभी बेड पर मच्छरदानी लगवाई जा रही है। बताया अस्पताल में दो तीन डेंगू मरीज भर्ती हैं। बताया जरूरत होने पर बेड की तादाद बढ़ा दी जाएगी। लोकबंधु चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय के मुताबिक, अभी 12 बेड का वार्ड रिजर्व हैं जरूरत होने पर बेड की तादाद बढ़ा दी जाएगी। बताया अभी तक कोई भी डेंगू मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है।

शहर में डेंगू के दो नए मरीज मिले

शहर में डेंगू मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को अलग-अलग इलाकों में डेंगू के दो नए मरीज मिले हैं। राहत की बात यह है दोनों मरीज किसी अस्पताल में भर्ती नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों का कहना है जिन जगह से मरीज मिले हैं। वहां पर दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया आलमबाग में एक महिला व अलीगंज में एक पुरुष डेगू धनात्मक मिले हैं। टीम ने 509 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। जांच में 17 घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें