फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: काकोरी में बुजुर्ग से गंदगी चटवाने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित से मिला भाजपा प्रतिनिधिमंडल

Wed, 22 Oct 2025 02:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

काकोरी के एक मंदिर में बुजुर्ग से गंदगी चटवाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित से मुलाकात की।
विज्ञापन
पीड़ित बुजुर्ग रामपाल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के काकोरी नगर पंचायत के शीतला देवी मंदिर के परिसर में दलित बुजुर्ग से जबरन गंदगी चटवाने का आरोप है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लिया और प्रतिनिधिमंडल को बुधवार सुबह बुजुर्ग से मुलाकात करने के लिए भेजा। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, मलिहाबाद विधायक जय देवी और मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने बुजुर्ग हालचाल लिया और मदद का भरोसा दिलाया।

ये भी पढ़ें - दीवाली की आतिशबाजी के बाद घातक हुआ वायु प्रदूषण, विशेषज्ञों की सलाह- मास्क पहनकर बाहर निकलें
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दिवाली के बाद खराब हुई राजधानी की आबो-हवा, विशेषज्ञों की सलाह- मास्क पहनकर ही घर से निकलें


बुजुर्ग रामपाल ने बताया कि वह शीतला देवी मंदिर में गया था और सांस का रोगी है। ऐसे में खासी आने पर उसने पेशाब कर दी। इस पर वहां मौजूद पम्मू नाम के व्यक्ति ने उन्हें डराकर पेशाब चटवाई। रामपाल ने वो दवाएं भी दिखाई जो वो खाते हैं।
विज्ञापन


रामपाल से मुलाकात में पूर्व मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि जो भी हुआ गलत हुआ है। आरोपी को सजा मिलेगी उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हम हमेशा ही अन्याय के खिलाफ खड़े हैं। मामले में न्याय होगा। ऐसा व्यवहार किसी के साथ भी नहीं होना चाहिए।

वहीं, सपा सांसद आरके चौधरी और भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष अजय गौतम समेत कई सामाजिक संगठन के लोग भी पीड़ित रामपाल के घर पहुंचे। उन्होंने रामपाल और उनके परिवार से मुलाकात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें