फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सुशांत गोल्फ सिटी में ईंट से कूंचकर युवक की हत्या, चेहरे-सिर पर मिले निशाान, पुलिस को इस पर शक

Tue, 03 Feb 2026 01:23 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मजदूर की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुशांत गोल्फ सिटी के चौरासी गांव निवासी संतराम रावत (40) की सोमवार देर रात ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उनके शव के पास खून लगी ईंट पड़ी थी। आशंका है कि शराब पीने के बाद हुए झगड़े में किसी करीबी ने हत्या की है।

विज्ञापन


डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि मजदूर संतराम सोमवार रात करीब 8:30 बजे शराब लेने साइकिल पर घर से निकले थे। इसके बाद वह लौटे नहीं। मंगलवार सुबह उनका शव मुल्लाखेड़ा गांव के पास किसान पथ सर्विस लेन के किनारे पड़ा मिला। 

ग्रामीणों की सूचना पर संतराम के परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाया। एफएसएल की टीम को घटनास्थल पर खून लगी ईंट मिली। संतराम का बिना सिम कार्ड का मोबाइल फोन भी पाया गया। पास ही उनकी साइकिल थी। सिर व चेहरे पर ईंट से वारकर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


डीसीपी ने बताया कि संतराम के भाई मस्तराम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की दो टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। संतराम के परिवार में पत्नी मंजीत, बेटे आशिक व अंश और बेटी अंशिका हैं।

साइकिल से अकेले जाते दिखे संतराम

पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो सोमवार रात 11 बजे संतराम साइकिल पर अकेले शराब के ठेके की तरफ जाते दिखे। सूत्र बताते हैं कि ठेके के पास लगे कैमरे में संतराम कुछ लोगों के साथ शराब पीते दिखे हैं। पुलिस ने कुछ लोगों को चिह्नित भी किया है।

जानने वालों पर गहराया शक

छानबीन कर रही पुलिस का मानना है कि हत्या के पीछे संतराम के परिचितों के शामिल होने की आशंका है। ऐसा लग रहा है कि शराब पीने के बाद हुए विवाद में संतराम की हत्या की गई है। पुलिस संतराम के साथ शराब पीने वालों का पता लगा रही है।

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें