फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: मेट्रो स्टेशन में चेकिंग के दौरान छात्र के बैग से तमंचा मिलने पर हड़कंप, गिरफ्तारी के बाद भेजा गया जेल

Wed, 04 Feb 2026 06:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Metro: लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम के मेट्रो स्टेशन में उस समय हड़कंप मच गया जब एक छात्र के बैग से जांच के दौरान तमंचा मिल गया। 
विज्ञापन
तमंचा बरामद करने वाले युवक को भेजा गया जेल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान बीकाॅम छात्र पीजीआई निवासी अक्षत कनौजिया के बैग में 315 बोर का एक तमंचा मिला। सुरक्षा कर्मियों ने उसको पकड़ कर हजरतगंज पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर अक्षत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के मुताबिक मंगलवार को अक्षत बैग लेकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित मेट्रो स्टेशन पहुंचा। एक्स रे मशीन में चेकिंग के दौरान उसके बैग में तमंचा मिला। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसको पकड़ लिया और सूचना हजरतगंज पुलिस को दी। 

हजरतगंज पुलिस अक्षत को पकड़ कर थाने ले गई। पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जनेश्वर मिश्र पार्क के पास उसको तमंचा पड़ा मिला था। उसने तमंचा उठाकर बैग में रख लिया था। एसीपी ने बताया कि अक्षत के खिलाफ दरोगा अंकित कुमार ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें