फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तेज रफ्तार कार ने 12वीं के छात्र को रौंदा, मौके पर ही मौत, परिजनों ने एक करोड़ मुआवजे की मांग की

Mon, 05 Jan 2026 08:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 12वीं के छात्र को रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने एक करोड़ मुआवजा और नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन
रामानंद यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के दुबग्गा में आउटर रिंग रोड की सर्विस लेन पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्विफ्ट कार ने सोमवार शाम पांच बजे भैंस चरा रहे इंटर के छात्र रामानंद यादव (20) को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


हादसे में दो भैंसों व एक बगुले की भी मौत हुई, जबकि कार सवार दो युवक घायल हो गए। घटना से आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगाया और अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझाने में जुटी रही लेकिन परिजन एक करोड़ रुपए मुआवजा एक नौकरी और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें