फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मरीजों को इमरजेंसी में लिटाकर ब्वॉयफ्रेंड संग फरार हुई नर्स, खतरे में पड़ सकती है नौकरी, रिपोर्ट भेजी

Mon, 08 Jul 2024 04:05 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल में एक नर्स मरीजों को अस्पताल की इमरजेंसी में लिटाकर खुद अपने दोस्त के साथ फरार हो गई। अस्पताल प्रशासन ने शासन को रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिविल अस्पताल में नव नियुक्त महिला नर्स मरीजों को इमरजेंसी में लिटाकर खुद अपने मित्र संग फरार हो गई। ड्यूटी से गायब होने पर स्टाफ ने उसकी खोजबीन किया। नर्स के नंबर पर कॉल किया मगर वह बंद मिला।
विज्ञापन


नर्स के घर न लौटने पर परिजन अस्पताल पहुंचे। परिजन अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे। इसी बीच नर्स का पिता से संपर्क हुआ। नर्स ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही। जिसके बाद परिजन वापस लौट गए।

वहीं, ऑन ड्यूटी मित्र संग जाने के मामले में अस्पताल प्रशासन ने कार्रवाई के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी है जिसके बाद नर्स की नौकरी खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें