लखनऊ के अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा हादसा पायलट की सूझबूझ से टल गया। करीब सवा सौ यात्रियों को लेकर रायपुर के लिए उड़ान भरने जा रहा विमान रनवे पर स्पीड पकड़ चुका था तभी अचानक सामने बंदर आ गया। पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लिया और विमान को मुश्किल से काबू करते हुए रोका। इसके बाद विमान रनवे पर वापस लाया गया और जांच शुरू हुई। करीब एक घंटे बाद विमान रायपुर के लिए रवाना हुआ।