फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट जा रही मेट्रो के अचानक ब्रेक फेल, भेजी गई अतिरिक्त मेट्रो; यात्री परेशान

Mon, 29 Dec 2025 07:47 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट जा रही मेट्रो के ब्रेक फेल हो गए, जिससे कुछ देर अफरा-तफरी मची। यात्रियों को सुरक्षित उतारकर दूसरी मेट्रो से रवाना किया गया। ट्रांसपोर्टनगर डिपो से अतिरिक्त ट्रेन भेजी गई, हालांकि यात्रियों को 15–20 मिनट तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में मुंशीपुलिया से एयरपोर्ट जाने वाली मेट्रो के ब्रेक सोमवार दोपहर फेल हो गए। ब्रेक के काम नहीं करने पर ट्रेन अचानक रुक गई। हालांकि इससे कोई हादसा नहीं हुआ। यात्रियों को सकुशल उतारकर दूसरी मेट्रो में सवार किया। उधर मेट्रो में गड़बड़ी होने से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए ट्रांसपोर्टनगर डिपो से दूसरी मेट्रो भेजी गई।

विज्ञापन


मामला सोमवार दोपहर करीब बारह बजे के आसपास का है। मुंशीपुलिया से अमौसी एयरपोर्ट के लिए मेट्रो रवाना हुई। कुछ देरी में ट्रेन के ब्रेक फेल हो गए। लोको पायलटों को इसकी जानकारी होते ही तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। इसके बाद यात्रियों को मेट्रो से उतारा गया। साथ ही इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य में जुट गई। मेट्रो को रूट से हटाकर डिपो ले जाया गया। 

दूसरी ओर अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड होने वाले विमानों के यात्री एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन पहुंच गए थे। उनकी सुविधा के लिए ट्रांसपोर्टनगर डिपो से अतिरिक्त मेट्रो ट्रेन अमौसी भेजी गई। जिससे एयरपोर्ट से उतरे यात्रियों ने सफर किया। दूसरी ओर मुंशीपुलिया से जाने वाली मेट्रो को रेलखंड से हटाने के बाद रूट की अन्य मेट्रो संचालित हुईं, जिससे यात्रियों ने सफर किया। मेट्रो जनसंपर्क विभाग ने बताया कि ब्रेक फेल होने से असुविधाएं हुईं। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो का संचालन अधिक बाधित नहीं हुआ।

पंद्रह मिनट तक करना पड़ा इंतजार

अमूमन मेट्रो चार से पांच मिनट में स्टेशनों पर उपलब्ध हो जाती है। लेकिन सोमवार दोपहर एक मेट्रो के ब्रेक फेल होने से दिक्कतें हुईं, जिससे रूट की अन्य मेट्रों को स्टेशन तक पहुंचने में पंद्रह से बीस मिनट लगे। आईटी मेट्रो स्टेशन पर इंतजार कर रहे यात्री गोविंद पांडेय ने बताया कि उन्हें कानपुर जाना था। मेट्रो के देर से आने के कारण उन्हें दिक्कतें हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें