फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: सदर बाजार में शॉर्ट सर्किट से स्कूटी के शोरूम में लगी आग, चपेट में आईं बर्तन की दुकान भी; जनहानि नहीं

Wed, 21 Oct 2026 10:21 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कैंट पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य दुकानें खाली कराईं। बैरियर लगा कर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर के दायरे से लोगों को दूर किया गया।
विज्ञापन
आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट में बुधवार रात सदर बाजार चौकी के पास स्थित ई स्कूटी में चार्जिंग के दौरान आग लग गई। इस बीच तेज धमाकों के साथ आग विकराल हो उठी और बगल में बर्तन की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल कर्मियों ने आठ गाड़ियों से आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

विज्ञापन


कैंट के सदर बाजार चौकी के पास विमल यादव का सरला एंड संस नाम से ई स्कूटी शोरूम है। उसके ठीक बगल में ओम प्रकाश की बर्तन की दुकान है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 8:15 बजे शोरूम में ई स्कूटी चार्ज की जा रही थी, तभी अचानक से शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। आग देख शोरूम में मौजूद कर्मचारी चीख पुकार मचाते हुए बाहर भाग निकले। उन्होंने बाहर से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन लपटें विकराल हो गईं और पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया। वहां रखी बैटरी एक के बाद एक फटने लगीं। आसपास की दुकानों में मौजूद लोग धमाके से दहल उठे। वहां अफरा-तफरी मच गई। लपटों ने ओम प्रकाश की दुकान को भी अपने लपेटे में ले लिया। 

दुकानदार और ग्राहक ने भाग कर बचाई जान
आग इतनी भीषण हो गई कि  ओम प्रकाश और  उनकी दुकान में मौजूद ग्राहकों ने भाग कर अपनी जान बचाई। सूचना पर कैंट पुलिस और  एफएसओ हजरतगंज माम चंद बडगूजर टीम व तीन गाड़ियों के साथ मौके पर आ गए। आग बुझाने का काम शुरू किया गया। लपटें और विकराल होती चली गईं। ऐसे में एफएसओ ने आसपास के फायर स्टेशनों से पांच और गाड़ियां मंगवाई।
विज्ञापन


आसपास की दुकानें कराई गई खाली
कैंट पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास की अन्य दुकानें खाली कराईं। बैरियर लगा कर घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर के दायरे से लोगों को दूर किया गया। वहीं, धुएं के कारण दमकल को सांस लेने में समस्या होने लगी। इस बीच सीएफओ अंकुश मित्तल भी आग गए। उन्होंने ने भी मोर्चा संभाला और टीम के सहयोग से एक घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा लिया। 
 
कुछ देर के लिए यातायात रहा बाधित
सीएफओ अंकुश मित्तल ने बताया कि जांच में घटना शॉर्ट सर्किट से होने की बात सामने आई है। टीम ने कड़ी मशक्कत करके आग को अन्य दुकानों तक नहीं पहुंचने दिया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस आग लगने के वास्तविक कारण की भी जांच की जाएगी। वहीं, घटना से कुछ देर के लिए वहां यातायात बाधित हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें