फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लिव इन पार्टनर की प्रताड़ना से तंग आकर मेकअप आर्टिस्ट ने की थी खुदकुशी, एफआईआर दर्ज

Mon, 22 Dec 2025 06:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

विकासनगर के सेक्टर एक में आठ दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा लिया था। मामले में पिता ने आरोपी अमित मौर्य के साथ ही दो अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
नेहा मौर्य (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विकासनगर के सेक्टर एक में किराये के मकान में रहने वाली मेकअप आर्टिस्ट नेहा मौर्य (24) ने लिव इन पार्टनर अमित मौर्य की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी की थी। मृतका के पिता सत्यनारायण मौर्य ने यह आरोप लगाते हुए अमित मौर्य के साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


बहराइच के गंगापुर, मुर्तिहा निवासी सत्यनारायण मौर्य ने बताया कि उनकी बेटी नेहा मौर्य (24) का विवाह वर्ष 2019 में हुआ था। दो वर्ष पूर्व उसका तलाक हो गया। इसके बाद नेहा विकासनगर सेक्टर एक स्थित एक मकान में रहकर मेकअप आर्टिस्ट का काम सीख रही थी। वह हजरतगंज प्रशिक्षण के लिए जाती थी। इसी दौरान गांव का अमित मौर्य उसके कमरे पर आने-जाने लगा। अमित डीजे का कार्य करता है। कुछ समय बाद नेहा व अमित साथ रहने लगे। फिर दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा।

परिजनों का आरोप है कि अजीत ने नेहा के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी, जिससे नेहा मानसिक रूप से काफी परेशान थी। नेहा ने यह बातें अपनी मां द्रौपदी देवी को भी बताई थी। अमित की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आठ दिसंबर को घर में फंदा लगा लिया था।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि मृतका के पास मौजूद नकद रुपये, गहने और मोबाइल फोन गायब है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाने जाने से पहले आरोपियों ने समझौते का दबाव बनाया। इस मामले में थाना प्रभारी विकासनगर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया था। जांच के लिए विसरा सुरक्षित रखा गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें