फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शराब के नशे में हैवान बन गया पति, कुल्हाड़ी से चेहरे और सिर पर वार कर की पत्नी की हत्या

Mon, 09 Mar 2026 09:29 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी शराब के नशे में था। रात करीब नौ बजे इसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच आक्रोशित पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
राजेश्वरी (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निगोहां के शेखनखेड़ा में रविवार रात श्रमिक ने कुल्हाड़ी से सिर और चेहरे पर वार कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से भाग निकला। घर पहुंचे बेटे ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल से पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


एडीसीपी दक्षिणी आर वसंथ कुमार ने बताया कि मूलरूप से नगराम के अकरहदू गांव का निवासी राजेश रावत पत्नी राजेश्वरी (46) और पांच बच्चों के साथ शेखनखेड़ा में रहता है। रविवार रात राजेश और राजेश्वरी घर में अकेली थीं। बच्चे पड़ोसी बलराम के बेटे के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। राजेश काफी शराब के नशे में था। रात करीब नौ बजे इसी बात को लेकर राजेश का पत्नी से विवाद हो गया। इस बीच आक्रोशित राजेश ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। राजेश्वरी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी उनका शव चारपाई पर फेंक कर वहां से कुल्हाड़ी लेकर अपनी बाइक से भाग निकला।

चीख सुन घर पहुंचे पड़ोसी
करीब एक घंटे बाद राजेश का बड़ा बेटा गुलशन जब घर पहुंचा तो मां को लहुलूहान देखकर घबरा गया। उसकी चीख सुन पड़ोसी भी घर आ गए। घटना की जानकारी गुलशन ने पुलिस को दी। कुछ ही देर में एडीसीपी, एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय, थानाध्यक्ष निगोहां अनुज तिवारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन


दो साल से शेखनखेड़ा में रह रही थीं राजेश्वरी
गुलशन ने बताया कि पिता राजेश शराब पीने के आदी हैं। वह आए दिन मां से झगड़ा करते थे। इस बात से परेशान होकर करीब दो साल पहले मां ने अकरहदू गांव में स्थित पैतृक जमीन बेच दी थी। उससे मिली रकम से मां ने नानी के घर के पास ही मकान बनवाया था। यहां भी पिता झगड़ा करते रहते थे। थानाध्यक्ष निगोहां ने बताया कि अभी आरोपी के खिलाफ तहरीर नहीं मिली है। हालांकि उसकी तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। घटनास्थल व आसपास सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी देखे जा रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें