फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohanlalganj: सीएचसी परिसर में लगी भीषण आग में पांच एंबुलेंस जलकर खाक, कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया

Fri, 04 Apr 2025 05:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मोहनलालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में आग लग जाने पांच एंबुलेंस जलकर खाक हो गईं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
सीएचसी परिसर में लगी आग में जली 5 खराब एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज के परिसर में शुक्रवार की शाम अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आने से परिसर में खराब खड़ी सरकारी एम्बुलेंस व कबाड़ से भरा गोदाम जलकर खाक हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


सीएचसी परिसर में खड़ी एम्बुलेंस में शाम साढे़ तीन बजे के करीब आग लग गई। आग से एम्बुलेंस के टायर धमाके के साथ फटने लगे जिससे सीएचसी की कालोनी में रहने वाले लोगों व अस्पताल में मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। सीएचसी परिसर मे लगी आग की सूचना फायर स्टेशन पीजीआई व पुलिस को दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही आग ने कबाड़ से भरे स्टोर रूम को भी अपनी चपेट मे ले लिया था।

ये भी पढ़े- UP: यूपी में तपिश भरी धूप से लोग बेहाल, बाहर निकलना हुआ मुश्किल... जल्द ही 40 पार होगा पारा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- वक्फ संशोधन बिल पास: जुमे की नमाज को लेकर बढ़ी सुरक्षा, सीतापुर में 250 लोग पाबंद, ड्रोन से की जा रही निगरानी

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। इस दौरान किसी अनहोनी से बचने के लिए सीएचसी की बिजली बंद कर दी गई जिसे आग बुझने के बाद चालू किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। आग से कंडम हो चुकीं एम्बुलेंस व गोदाम में रखा कबाड़ जल गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें