फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: फीनिक्स मॉल के पास की सब्जी मंडी में लगी आग, दुकान में रखा सिलिंडर फटा; इलाके में मची भगदड़

Fri, 10 Apr 2026 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Fire in lucknow: कृष्णानगर में फीनिक्स मॉल के पास स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। हालांकि इससे जनहानि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
लखनऊ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कृष्णानगर में फीनिक्स मॉल के पास स्थित बाराबिरवा सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। इसमें 26 दुकानें जलकर राख हो गईं। फास्ट फूड की दुकान में रखा गैस सिलिंडर फटने से भगदड़ मच गई। दमकल की 12 गाड़ियां तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा सकीं। एक दुकानदार समाना निकालते समय मामूली रूप झुलस गया।

विज्ञापन


बाराबिरवा सब्जी मंडी में करीब दो सौ दुकानें हैं। रात करीब दस बजे राम गोपाल की फल की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी ही देर में विकराल हुई लपटों ने 25 और दुकानों को चपेट में ले लिया। सूचना पर एसीपी कृष्णानगर रजनीश वर्मा, सीएफओ अंकुश मित्तल और एफएसओ धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। आलमबाग फायर स्टेशन से पहुंची तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाना शुरू किया, लेकिन लपटें और विकारल हो गईं। इस पर सीएफओ ने दमकल की और गाड़ियां मंगवाईं।

विज्ञापन

दुकानों की टीन तोड़कर बुझाई गई आग

धुएं के कारण सांस लेने में मुश्किल होने पर दमकलकर्मियों को वीआर सेट पहनना पड़ा। आग बुझाने के लिए क्रेन से दुकानों की टीन तोड़नी पड़ी। करीब एक बजे तक आग बुझा ली गई। इस बीच पुलिस ने कानपुर रोड से फीनिक्स मॉल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इससे लंबा जाम लग गया।

फटा सिलिंडर तो पुलिस ने खाली कराईं दुकानें

लखनऊ में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।
 कृष्णानगर में फीनिक्स मॉल के पास स्थित सब्जी मंडी में बृहस्पतिवार रात आग लग गई। 26 दुकानों के आग के चपेट में आने से कृष्णानगर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आस-पास की दुकानों को खाली कराना शुरू किया। दमकल कर्मी चार टीमों में बंटे गए। चारों तरफ से मंडी को घेर कर दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। मगर आग और विकराल होती चली गईं। इस बीच मंडी में ही सायरा की फास्ट फूड दुकान में रखा गैस सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। लोग इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

कपड़े की दुकान जलते देख फफक पड़े देवी शंकर

आग बुझाते दमकल कर्मी। - फोटो : अमर उजाला।
आग की सूचना पर जब देवी शंकर राजपूत बेटे दुर्गेश के साथ मौके पर पहुंचे तो मंडी में जलती अपनी कपड़े की दुकान को देखकर फफक पड़े। वहीं दुर्गेश बेहोश हो गए। किसी तरह से लोगों ने उन्हें और देवीशंकर को संभाला। उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। आनन-फानन दुर्गेश को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया।

डर के कारण लोगों घरों से भागे
घटना के कारण सब्जी मंडी के पास स्थित संभल खेड़ा गांव में रह लोग भय के चलते अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। पुलिस ने किसी तरह से समझा बुझा कर उन्हें शांत कराया। सीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट आया है। कल तफ्तीश की जाएगाी।

इनकी दुकानें जलीं
हादसे में राम गोपाल की फल की दुकान, देवी शंकर राजपूत और इनके बेटे दुर्गेश की कपड़े की, सायरा की फास्ट फूड, शिवम बाजपेयी की कपड़े, वीरेंद्र की किराना की, सूरज तिवारी, विकास की खाने पीने व 18 अन्य लोगों की दुकानें जल गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें