लखनऊ के गोमतीनगर में स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने मसाज के दौरान वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी दी और 50 हजार की मांग की।
लखनऊ में गोमतीनगर स्थित स्पा सेंटर की महिला कर्मचारी ने तीन लोगों पर ब्लैकमेल करके 50 हजार की वसूली मांगने का आरोप लगाया है। गोमतीनगर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
कर्मचारी के मुताबिक सेंटर में हेड मसाज व स्पा का काम होता है।
24 नवंबर को शाम छह बजे दो युवक स्पा सेंटर आए थे । उनमें से एक ने अपना नाम विशाल गुप्ता बताया और हेड मसाज कराई। कर्मचारी का आरोप है कि इस बीच विशाल ने उनका वीडियो बना लिया और वहां से चला गया।
कुछ देर बाद विशाल ने उन्हें कॉल कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस पर पीड़िता ने कॉल काट दी। कर्मचारी ने बताया कि थोड़ी देर बाद रूबी अवस्थी और तीन अज्ञात लोग स्पा सेंटर आ धमके और खुद को पत्रकार बताते हुए तलाशी लेनी शुरू कर दी। तीनों को जब कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली तो वे स्पा सेंटर का वीडियो बनाने लगे।
विज्ञापन
आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। महिला कर्मी ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता के मुताबिक आरोपी विशाल के खिलाफ विभिन्न थानों में कई केस दर्ज हैं। एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।