फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भाजपा पार्षद के घर के बाहर मिला गोवंश का सिर, हिंदू संगठन पहुंचा...पुलिस बोली-कुत्ते खींच लाए होंगे

Sat, 10 Jan 2026 11:52 AM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के तालकटोरा क्षेत्र में भाजपा पार्षद अनूप कमल सक्सेना के घर के बाहर गोवंश का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। हिंदू संगठन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आशंका जताई कि कुत्ते कूड़े के पास से सिर खींच लाए होंगे। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पार्षद के घर के एकदम सामने फुटपाथ पर गोवंश का सिर पड़ा था। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में भाजपा पार्षद के घर के बाहर गोवंश का सिर मिला है। तालकटोरा के राजाजीपुरम सेक्टर-13 निवासी शीतला देवी वार्ड के भाजपा पार्षद अनूप कमल सक्सेना के घर के बाहर शनिवार सुबह गोवंश का कटा सिर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पार्षद की पत्नी उसे देख कर घबरा गईं। आसपास के लोगों को सूचना दी। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। नगर निगम के कर्मचारी उसे मौके से उठा ले गए और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि पड़ोस में ही कूड़ा घर है। 

पुलिस ने कही ये बात...

आशंका है कि कई दिन पहले मरे गोवंश के सिर को कुत्ते खींच लाए होंगे, क्योंकि  पिछले वर्ष भी एक गोवंश का कंकाल कूड़ा घर के पास मिला था। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पार्षद अनूप कमल सक्सेना ने बताया कि वह वर्तमान में नगर निगम की टीम के साथ अहमदाबाद (गुजरात) में विकास कार्यों का निरीक्षण करने गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें