फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: लखनऊ के पासपोर्ट ऑफिस व सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप, परिसर खाली कराया गया

Wed, 18 Mar 2026 01:09 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट ऑफिस व सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना पर दहशत फैल गई। मौके पर पहुंची वीटीएस व पुलिस टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया।
विज्ञापन
कार्यालय में सघन जांच अभियान चलाया गया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय और सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी पर वीटीएस व गोमती नगर पुलिस जांच करने पहुंची। टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान कैंपस में दहशत का माहौल बना रहा। बम की धमकी के बाद रायबरेली डाकघर में पुलिस का दो घंटे तलाशी अभियान चला।

विज्ञापन


वहीं, सुल्तानपुर शहर के प्रधान डाकघर में बम रखे जाने की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और सीओ के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एहतियातन डाकघर परिसर को तत्काल खाली कराते हुए कर्मचारियों और ग्राहकों को बाहर निकाल दिया गया। पूरे भवन को सील कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बताया जा रहा है कि डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को ईमेल के माध्यम से सूचना मिली थी, जिसमें दोपहर 2:10 बजे बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस, एलआईयू व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अयोध्या से बम निरोधक दस्ते को भी बुलाया है, जो पहुंचकर पूरे परिसर की बारीकी से जांच करेगा। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास जारी है।

विज्ञापन

बम की धमकी के बाद रायबरेली डाकघर में पुलिस का दो घंटे तलाशी अभियान

वहीं, लखनऊ के पासपोर्ट कार्यालय और सुल्तानपुर के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी के बाद रायबरेली का पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से सतर्क हो गया है। धमकी मिलने के बाद रायबरेली शहर के प्रधान डाकघर में पुलिस ने एक व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस दल ने डाकघर के हर कोने और हर हिस्से की गहनता से जांच की। इस दौरान डाकघर में मौजूद सभी कर्मचारियों और आगंतुकों के पहचान पत्रों की भी जांच की गई। पुलिस की इस अचानक और बड़ी कार्रवाई से पूरे डाकघर परिसर में काफी खलबली मच गई। यह तलाशी अभियान लगभग दो घंटे तक लगातार जारी रहा। पुलिस ने किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की तलाश में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान सुरक्षा के सभी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम था।

पुलिस ने तलाशी अभियान के दौरान विशेष सतर्कता और सावधानी बरती। उन्होंने सुनिश्चित किया कि डाकघर में कोई भी ऐसी वस्तु या व्यक्ति मौजूद न हो जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सके। लोगों के पहचान पत्रों की जांच का मुख्य उद्देश्य उनकी वास्तविक पहचान सुनिश्चित करना था। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया कि प्रशासन सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर अत्यंत गंभीर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें