फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों द्वारा भाजपा मुख्यालय घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

Sat, 25 Nov 2023 12:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला टीम डिजिटल, लखनऊ

सार

अभ्यर्थियों के गेट के पास पहुंचते ही वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद इन्हें खींचकर वहां से हटाया गया। 
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

69000 सहायक शिक्षक भर्ती में 19000 सीटों पर हुए आरक्षण घोटाले के संबंध में शनिवार को आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने  भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। भर्ती में आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी न्याय दिए जाने की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने बलपूर्वक सभी आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को बस में बैठाकर इको गार्डन छोड़ दिया।

विज्ञापन


अभ्यर्थी राजेश चौधरी ने बताया कि भर्ती में 19000 सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है और आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थी पिछले 3 साल से हाई कोर्ट में अपने न्याय के लिए याचिका दायर कर कोर्ट में लड़ रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक न्याय नहीं मिल पा रहा है। इस भर्ती में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 तथा आरक्षण नियमावली 1994 का घोर उल्लंघन किया गया है तथा ओबीसी वर्ग को इस भर्ती में 27% की जगह मात्र 3.86% तथा एससी वर्ग को 21 की जगह सिर्फ 16.2% ही आरक्षण दिया गया है।

विज्ञापन

शिक्षा का मंत्री का किया था घेराव 

69000 शिक्षक भर्ती - फोटो : अमर उजाला
बीते शुक्रवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह के आवास इन अभ्यर्थियों के द्वारा धरना देने की कोशिश की गई थी। नियुक्ति की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को हटाने के दौरान पुलिस से उनकी नोकझोंक व धक्कामुक्की हुई थी। खींचतान व धक्कामुक्की में गर्भवती अभ्यर्थी रमा यादव बेहोश हो गईं। वहीं एक महिला अभ्यर्थी के कपड़े फट गये। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को जबरन बस में बैठाकर इको गार्डन भेज दिया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें