फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : मणिपुर में फंसे 62 छात्र लौटे यूपी, अब तक 136 ने कराया वापसी के लिए पंजीकरण

Wed, 10 May 2023 05:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इम्फाल से मंगलवार शाम 62 छात्रों को लेकर फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची।   दिल्ली से बच्चों को बसों के जरिये उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की सरकार ने व्यवस्था की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के छात्रों के प्रदेश लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। इम्फाल से मंगलवार शाम 62 छात्रों को लेकर फ्लाइट दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची।   दिल्ली से बच्चों को बसों के जरिये उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने की सरकार ने व्यवस्था की है।

विज्ञापन


राहत आयुक्त प्रभु नारायण सिंह ने बताया कि प्रदेश के छात्र आईआईएमटी मणिपुर, एनआईटी इम्फाल, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, केंद्रीय कृषि विवि और मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 136 छात्रों ने यूपी वापस लौटने के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें लखनऊ के 17, प्रयागराज के 13, कानपुर नगर के 10, गाजीपुर के 8, वाराणसी के 6, गाजियाबाद के 8, नोएडा के 4 और अंबेडकर नगर के 4 छात्र शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें