फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने के लिए ट्रेनों के तत्काल कोटे से उम्मीद लगाने वाले हुए मायूस, सेंधमारी की आशंका

Fri, 06 Nov 2026 08:43 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

शुक्रवार को दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में सफर करने की योजना बनाने वालों ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से तत्काल कोटे की सीटें बुक कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, दिल्ली से आने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, गोमती, कैफियात तथा मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर आदि ट्रेनों में तत्काल की 498 सीटें तीन मिनट में ही फुल हो गईं।
 
विज्ञापन
तत्काल की सीटें फुल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली पर दिल्ली, मुंबई से लखनऊ आने वालों का सिलसिला शुक्रवार से शुरू होगा। ऐसे में ट्रेनों में वेटिंग से परेशान यात्रियों ने बृहस्पतिवार को तत्काल कोटे में सीटें बुक कराने का प्रयास किया। हालांकि, महज 180 सेकंड में 498 सीटें फुल हो जाने से उनके हाथ मायूसी ही लगी।

विज्ञापन


ट्रेनों में तत्काल कोटे की सीटें एक दिन पहले बुक होती हैं। शुक्रवार को दिल्ली व मुंबई की ट्रेनों में सफर करने की योजना बनाने वालों ने बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से तत्काल कोटे की सीटें बुक कराने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। हालांकि, दिल्ली से आने वाली एसी एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, गोमती, कैफियात तथा मुंबई से आने वाली पुष्पक, कुशीनगर आदि ट्रेनों में तत्काल की 498 सीटें तीन मिनट में ही फुल हो गईं।

आशंका : दलालों ने कर दी सेंधमारी
मुंबई में काम करने वाले इंजीनियर अजय प्रकाश को पुष्पक एक्सप्रेस से लखनऊ आना था। उन्होंने बताया कि थर्ड एसी में तत्काल की सीटें 10 बजे से पहले खाली दिख रही थीं। हालांकि, तत्काल खुलते ही सीटें फुल हो गईं। उन्होंने आशंका जताई है कि दलालों ने प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर के जरिये तत्काल की सीटों में सेंधमारी की है।
विज्ञापन


- उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से आरक्षण केंद्रों पर दलालों को रोकने के लिए सादे कपड़ों में आरपीएफ व जीआरपी जवानों को तैनात किया गया है। बृहस्पतिवार को भी जवानों ने चारबाग, लखनऊ जंक्शन, गोमतीनगर आदि स्टेशनों पर संदिग्धों से पूछताछ की।

चारबाग स्टेशन होकर गुजरेंगी 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
दिवाली व छठ पूजा पर लखनऊ आने-जाने में सुविधा के लिए उत्तर रेलवे 54 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। ये सभी चारबाग स्टेशन होकर गुजरेंगी। नौ से 13 नवंबर तक मांग बढ़ने पर 10 अतिरिक्त ट्रेन भी चलाई जाएंगी। हजरतगंज स्थित डीआरएम कार्यालय में प्रेसवार्ता में डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए चारबाग स्टेशन पर होल्डिंग एरिया बनाया गया है। प्लेटफॉर्मों पर 26 अस्थायी शेल्टर लगाए गए हैं। चारबाग स्टेशन पर प्रत्येक शिफ्ट में 45-45 जवानों की ड्यूटी लगेगी। चारबाग स्टेशन पर सात अतिरिक्त ट्रेनें तैयार हैं। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता उपस्थित रहे। 

Trending Videos
विज्ञापन

शेयरिंग टैक्सियों का सहारा

दिवाली पर ट्रेनों में लंबी वेटिंग को देखते हुए लोग लखनऊ आने के लिए शेयरिंग टैक्सियों का भी सहारा ले रहे हैं। दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़, पटना, देहरादून से लखनऊ के लिए अब तक 430 बुकिंग हो चुकी हैं। एप और वेबसाइटों से टैक्सी की बुकिंग की जा रही है। ट्रैवल एजेंट आतिफ ने बताया कि त्योहारों पर शेयरिंग टैक्सी की मांग बढ़ जाती है।

दिल्ली से लखनऊ की शेयरिंग टैक्सी का किराया 17,114 रुपये है। फोर सीटर हैचबैक व सेडान कारों का किराया 6542 व छह सीटों वाली कार का किराया 11,682 रुपये है। इनोवा का किराया 17,114 रुपये है। टैक्सी में दिल्ली से लखनऊ की 550 किलोमीटर की दूरी आठ घंटे में तय हो जाती है।

देहरादून से लखनऊ के लिए डिजायर व इटियोस का किराया 11,000, अर्टिगा का 14,500 रुपये तक और इनोवा का 24,500 रुपये है। करीब 600 किलोमीटर की दूरी तय करने में दस घंटे लग रहे हैं। इसी तरह पटना से लखनऊ के बीच की 520 किलोमीटर की दूरी टैक्सी से पूरी करने में आठ घंटे लग रहे हैं। वैगनआर, इटियोस का किराया 5500 से 9300 रुपये के बीच है।

डिजायर का 8700 और इनोवा का किराया 12,900 रुपये तक पहुंच गया है। जयपुर से लखनऊ के लिए छोटी शेयरिंग टैक्सी का किराया 7500 रुपये तक, इनोवा का 12,150 रुपये है। चंडीगढ़ से लखनऊ की शेयरिंग इटियोस व डिजायर की बुकिंग 8500 से 13,500 रुपये के बीच में हो रही है। अर्टिगा का किराया 16,650 रुपये तक व इनोवा का 22,500 रुपये है। करीब 800 किलोमीटर की दूरी शेयरिंग टैक्सी 12 घंटे में तय कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें