फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : प्रदेश में 190 आदर्श दुग्ध विकास ग्रामों का होगा चयन, 20 जनपदों के लक्ष्य तय

Thu, 05 Jan 2023 07:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
demo pic...
विज्ञापन

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए 20 जनपदों में190 आदर्श दुग्ध विकास ग्रामों का चयन किया जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए वाराणसी व बरेली के दुग्ध संघ को 15-15, मिर्जापुर, प्रयागराज, चित्रकूट, गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, अयोध्या, गोंडा, झांसी, लखनऊ, अलीगढ़, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ को 10-10 तथा कानपुर, बुलंदशहर, आगरा और मथुरा को 05-05 आदर्श दुग्ध विकास ग्राम शामिल करने का लक्ष्य दिया गया है।

विधान भवन स्थित कार्यालय में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि इन चयनित आदर्श दुग्ध विकास ग्राम की दुग्ध समितियों को दुग्ध व्यवसाय करने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन समितियों को दुग्ध मूल्य का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कराया जायेगा।
विज्ञापन


सभी दुग्ध समितियों के सदस्यों, सचिवों एवं टेस्टर को तकनीकी जानकारियां भी दी जाएंगी। समिति के दुधारू पशुओं के लिए पशु आहार, मिनरल मिक्सर एवं पशुओं के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध होगी।

समितियों के सदस्यों को पशुपालन विभाग के सहयोग से बकरी पालन, भेड़ पालन के संबंध में तकनीकी जानकारी मिलती रहेगी। दुधारू पशुओं का टीकाकरण, टिक कंट्रोल, डिवर्मिंग एवं कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास डॉ. रजनीश दुबे, दुग्ध आयुक्त शशिभूषण लाल सुशील, पीसीडीएफ के प्रबंध निदेशक कुणाल सिल्कू, विशेष सचिव देवेंद्र पांडेय, निदेशक डॉ. इंद्रमणि आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें