राजधानी के नामचीन स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों के वाहन भी कंडम हैं। इसमें बस, ओमनी वैन, मैक्सी कैब आदि शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि राजधानी में चिह्नित कंडम स्कूली वाहनों में सीएमएस के 32, जयपुरिया के चार, पीजीआई के चार, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के तीन, डीपीएस के पांच व केजीएमयू जैसे प्रमुख संस्थान का एक वाहन शामिल है। इसके अतिरिक्त कई स्कूल, इंजीनियरिंग कॉलेज भी इस सूची में सम्मिलित हैं।
एक नजर में जानिए स्कूल वाहनों के बारे में
- 1915 स्कूली व शैक्षणिक संस्थानों के वाहन हैं राजधानी में
- 1474 वाहन ही चलने लायक जिनका फिटनेस-परमिट दुरुस्त
- 122 वाहनों की फिटनेस नहीं है
- 208 का परमिट खत्म हो चुका है
- 183 वाहनों की उम्र पूरी जो अब कंडम हैं
183 स्कूली शैक्षणिक वाहनों की उम्र पूरी हो गई है। 258 के परमिट व फिटनेस फेल हैं। ऐसे में चेकिंग अभियान के दौरान पकड़े जाने पर वाहन मालिकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने तक की कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार सिंह, एआरटीओ प्रशासन