लुआक्टा का 17 नवंबर को चुनाव होना है, आज 14 नवंबर 2025 को मुमताज कॉलेज मे नामांकन प्रक्रिया संप
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक संघ (लुआक्टा) का चुनाव 17 नवंबर को होगा। इससे पहले शुक्रवार को मुमताज पीजी कॉलेज में सभी प्रत्याशियों ने नामांकन प्रक्रिया पूरी की। इसमें अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद के लिए दो-दो प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. मनोज पांडेय 5वीं बार मैदान में हैं। दूसरे प्रत्याशी डाॅ. सिद्धार्थ सिंह पहली बार लड़ रहे है। वर्तमान में वे लुआक्टा उपाध्यक्ष हैं। महामंत्री पद पर चौथी बार डाॅ. अंशु केडिया चुनाव लड़ेंगी। डाॅ. अमित राय कोषाध्यक्ष पद पर दोबारा चुनाव लड़ेंगे। डॉ. श्रवण गुप्ता भी चुनाव लड़ रहे हैं।
बता दें कि लखनऊ से दो पदों पर छह प्रत्याशी और बाहर के जिलों के लिए आरक्षित एक पद के विरुद्ध चार प्रत्याशी और संयुक्त मंत्री पद के लिए लखनऊ के दो आरक्षित पद के लिए तीन प्रत्याशी और बाहर के जिले के लिए एक आरक्षित पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। साथ ही वाणिज्य प्रतिनिधि के लिए दो प्रत्याशी मैदान में है। कला, विधि, शिक्षा संकाय एवं शारीरिक शिक्षा के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।