Lu will start philosophical counselling program in UG
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का दर्शनशास्त्र विभाग नए सत्र से स्नातक में दार्शनिक परामर्श का पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। यह उत्तर भारत का पहला परामर्श कोर्स होगा। यह ऐसे प्रशिक्षित युवा तैयार करेगा, जो संस्थाओं के अतिरिक्त बच्चों एवं युवाओं को नैतिक व दार्शनिक परामर्श देने में समर्थ होंगे। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस तरह की काउंसिलिंग की जरूरत बड़े व्यापारिक संस्थाओं, बहुराष्ट्रीय कंपनियों आदि में काफी पड़ती है, जहां अलग-अलग क्षेत्र, विचारधारा के लोग साथ काम करते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के सहयोग से कोर्स की भूमिका बनाई गई है। साथ ही दर्शन शास्त्र विभाग नए सत्र में अंबेडकर एवं गांधी से जुड़े कंटेंट पर भी काम रहा है। विद्यार्थियों को शिक्षा दर्शन पढ़ने का भी अवसर मिलेगा।