लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से स्नातक व परास्नातक सत्र 2025-26 सम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जारी कर दिए गए हैं। छात्र समर्थ स्टूडेंट्स लॉगइन के माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि नियमित छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने के बाद सेमेस्टर शुल्क रसीद के साथ संबंधित विभाग या संकाय कार्यालय में जमा करना होगा। संबद्ध कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ अपने कॉलेज में फॉर्म जमा करना होगा। फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 21 मई है।