फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भास्कर गणित परिषद के 72वें सम्मेलन की मेजबानी करेगा लविवि

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय का गणित विभाग आगामी आठ और नौ नवंबर को भास्कर गणित परिषद (बीजीपी-2025) के 72वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह आयोजन भारत गणित परिषद की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया जा रहा है।
दो दिवसीय सम्मेलन में देशभर के आईआईटी, टीआईएफआर, आईएमएससी और अन्य प्रमुख संस्थानों से गणितज्ञ, शोधकर्ता और शिक्षाविद् शामिल होंगे। कार्यक्रम में व्याख्यान, संगोष्ठी, पेपर प्रस्तुति और सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्घाटन में पद्मश्री प्रो. आर. बालासुब्रमणियन मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर प्रो. आरके. सिंह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। सम्मेलन का आयोजन प्रो. पंकज माथुर और डॉ. श्याम किशोर के मार्गदर्शन में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य गणितीय शोध को बढ़ावा देना और युवा शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें