लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर के सात कोर्सों के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। विद्यार्थी विवि की वेबसाइट पर लाइब्रेरी में स्नातक और परास्नातक, एमएससी केमेस्ट्री, बीए और बीएससी एनईपी व नॉन एनईपी विषय के रिजल्ट देख सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि परिणाम में किसी तरह की त्रुटि होने पर विद्यार्थी परीक्षा विभाग में संपर्क कर सकते हैं।