माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा सत्र-2025-26 की काउंसलिंग के क्रम में शुक्रवार को डीफार्मा, बीकाॅम ऑनर्स, बीएससी- एग्रीकल्चर, बीसीए, बीबीए, बी.वोक समेत कुल सात पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट के अनुसार दूसरी आवंटन सूची जारी कर दी गई है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि मेरिट के हिसाब से जारी की गई आवंटित सूची देख कर विद्यार्थी 4 अगस्त तक फीस जरुर जमा कर दें।