फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रतिबंधित प्लास्टिक व कूड़ा फेंकने वालों से 4.39 लाख जुर्माना वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। स्वच्छता को लेकर नगर निगम की ओर से लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। निगम प्रशासन ने जुलाई में सिंगल यूज़ प्लास्टिक और खुले में कूड़ा फेंकने के खिलाफ सख्त अभियान चलाए। इसमें कुल 57 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त की गई। साथ ही 186 चालान किए गए हैं। इनसे 2,15,350 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। वहीं खुले में कूड़ा फेंकने के आरोप में 550 मामलों में चालान काटे गए, जिनसे 2,24,050 रुपये जुर्माना वसूला गया। दोनों मदों में कुल 4,39,400 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहाकि प्लास्टिक प्रदूषण और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना न केवल पर्यावरण के लिए हानिकारक है, बल्कि शहर की छवि और नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए भी घातक है। इसलिए इस दिशा में शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर पूर्व में कई बार जनजागरूकता अभियान चलाए गए हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि सिंगल यूज़प्ला स्टिक का उपयोग न करें। घर और दुकानों से निकलने वाला कूड़ा निर्धारित समय पर निगम कर्मचारियों को दें। सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा न फेंकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें