फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: छात्रवृत्ति आवेदन की तिथि एक दिसंबर तक बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने छात्र कल्याण, कर्मयोगी और शोध मेधा छात्रवृत्तियों के आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। छात्र अब एक दिसंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। सोमवार को यह जानकारी अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. वीके. शर्मा ने जारी की।
विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि छात्र इन छात्रवृत्तियों के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने यहां प्राप्त आवेदनों को समय पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय भेज दें।
विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि यह तिथि विस्तार छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है, ताकि अधिक से अधिक योग्य छात्र छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें