लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने ब्लॉक स्तरीय चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। तीन वर्ष बाद होने वाले इस चुनाव में अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष के पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। संघ के महामंत्री संजय सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, संघ की शाखा लखनऊ की सभी ब्लॉक इकाइयों का कार्यकाल समाप्त हो गया है। ब्लॉक इकाइयों के निर्वाचन के लिए आलमबाग उच्च प्राथमिक विद्यालय में 10 मई को नामांकन होंगे। 15 मई को मतदान और उसी दिन शाम तक परिणाम जारी किया जाएगा। चुनाव में ब्लॉक कार्यसमिति के अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। किसी भी पद पर नामांकन व निर्वाचन के लिए 2000 रुपये शुल्क लगेंगे।