लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने शनिवार को पीएचडी के चार और विषयों समाजकार्य, इकनॉमिक्स, जियोग्रफी और गणित का अंतिम परिणाम जारी कर दिया। विद्यार्थी लखनऊ विवि की वेबसाइट पर कटऑफ सूची देख सकते हैं। प्रवेश समन्वय डॉ. अनित्य गौरव ने बताया कि सीटों के सापेक्ष चयनित अभ्यर्थी पूर्व में दी गई लॉगिन आईडी व पासवर्ड का उपयोग कर फीस जमा कर सकते हैं। अंतिम तिथि 28 जनवरी है। किसी तरह की समस्या आने पर अभ्यर्थी प्रवेश समन्वयक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।