लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में स्नातक प्रवेश परीक्षा-2025 के तहत बीकाॅम, बीकाॅम आनर्स और बीबीए की सीटों पर प्रवेश परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया गया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गाैरव ने बताया कि विद्यार्थी लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइटपर जाकर परिणाम देख सकते हैं।