लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय स्थित अशोका पुरुष छात्रावास में शुक्रवार को पाैधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। छात्रों ने पाैधरोपण अभियान के तहत अशोका छात्रावास में जामुन, अमरूद, आम के पाैधों का रोपण किया और इन पाैधों की देखभाल का जिम्मा भी लिया। अभियान में कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के साथ प्रो. दीपा, डाॅ. समीर दीक्षित आदि माैजूद रहे।