फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लविविः प्रो. बिमल जायसवाल को जारी किया जाएगा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग में शिक्षक प्रो. बिमल जायसवाल को सुनवाई समिति के सामने हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। उनके खिलाफ शासन निर्देश पर गठित समिति की मंगलवार को पहली बैठक लविवि में हुई। जिसमें उन्हें नोटिस जारी करने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

बैठक में कुलपति की अध्यक्षता में हुई मीटिंग की प्रो. बिमल से जुड़ी पत्रावलियां रखी गईं। जांच समिति के एक सदस्य ने बताया कि प्रो. बिमल पर लगे सभी आरोपों पर चर्चा हुई। एक-एक आरोपों से जुड़े साक्ष्य भी देखे गए। प्रो. जायसवाल का भी पक्ष जाना जाएगा। इसके लिए उन्हें नोटिस जारी करने पर सहमति बनी है।
ये है मामला
प्रो. बिमल जायसवाल पर ओबीसी नॉन क्रीमिलेयर के मानकों का उल्लंघन कर नियुक्ति पाने, परीक्षा केंद्रों के निर्धारण, शिक्षक नियुक्तियों में अनियमितताओं, अंकों में हेरफेर करने, शोधार्थियों का शोषण करने संबंधित कई आरोप लगे हैं। इसकी शिकायत पर उच्च शिक्षा विभाग ने आठ जनवरी को जांच समिति का गठन किया था, जिसके तहत समिति को 15 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें