फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-कंटेंट अपलोड करने में लविवि प्रदेश में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-कंटेंट अपलोड करने में लविवि प्रदेश में अव्वल
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के ई-कंटेंट पोर्टल पर अपलोड किए 2600 ई-कंटेंट
ऑनलाइन एजुकेशन की दिशा में लखनऊ विश्वविद्यालय ने काफी अच्छा काम किया है। लविवि ने प्रदेश सरकार के ई-कंटेंट पोर्टल पर लगभग 2600 ई-कंटेंट अपलोड किए हैं। साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में अग्रणी रहा है। आगे भी इस बढ़त को बनाये रखने के लिए हर शिक्षक को प्रत्येक सप्ताह 05 ई-कंटेंट पोर्टल पर अपलोड करने का लक्ष्य भी दिया गया है।
विज्ञापन

इसके लिए विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की अध्यक्षता में मैराथन बैठक हुई। कुलपति प्रो. राय ने प्रत्येक विभाग और संस्थान में तैयार ई-कंटेंट की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। यह तय किया कि हर शिक्षक प्रत्येक सप्ताह 05 ई-कंटेंट का पोर्टल पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि ई कंटेंट की न सिर्फ संख्या महत्वपूर्ण हैं बल्कि उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित होना भी उतना ही महत्वपूर्ण है। कुलपति ने कहा कि छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाला ई कंटेंट उपलब्धता कराने से उनका कोर्स भी समय से समाप्त करने में काफी सहायता मिलेगी। बैठक में डीन एकेडमिक्स प्रो. अरविंद मोहन, कुलसचिव डॉ. विनोद सिंह, सभी डीन, सभी विभागाध्यक्ष, निदेशक और विभिन्न कार्यक्रमों के समन्वयक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें