फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से

Sat, 15 Nov 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लविवि : विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की एमए, एमएससी, एमसीए, बीफार्मा, बीजेएमसी और एमबीए फाइनेंस की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से शुरू होंगी। इस संबंध में लविवि की ओर से शुक्रवार को परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा के आयोजन के लिए विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यलायों व कॉलेजों को भी निर्देश दिया गया है कि परीक्षा की तैयारियां कर लें। प्रवक्ता डॉ. मुकुल श्रीवास्तव ने बताया कि विषयवार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर अपलोड है। परीक्षार्थियों को ध्यान रखना होगा कि जारी परीक्षा कार्यक्रम में किसी विषय की परीक्षा की तारीख में बदलाव होता है तो उसके लिए वेबसाइट पर अपडेट रहना होगा।
विज्ञापन


इन तारीखों में होंगी परीक्षाएं

एमसीए तृतीय सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
बीसीए तृतीय सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
बीफार्मा तीसरा, पांचवां व सातवां सेमेस्टर : 9 दिसंबर से 17 दिसंबर तक।
बीजेएमसी तीसरा व पांचवां सेमेस्टर : 2 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।

एमएससी बाॅटनी तृतीय सेमेस्टर : 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।
एमए पॉलिटिकल साइंस तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।

एमए-एआईएच तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
एमए जर्नलिज्म तृतीय सेमेस्टर : 8 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।

एमए इकोनाॅमिक्स तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
एमए संस्कृत तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 12 दिसंबर तक।

एमए वेस्टर्न हिस्ट्री तृतीय सेमेस्टर : 5 दिसंबर से 15 दिसंबर तक।
एमबीए फाइनेंस तृतीय सेमेस्टर : 13 दिसंबर से 23 दिसंबर तक।

एमएससी जुलोजी तृतीय सेमेस्टर : 11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक।
एमएससी कंप्यूटर साइंस तृतीय सेमेस्टर - 6 दिसंबर से 19 दिसंबर तक

एमएससी भूगर्भ विज्ञान तृतीय सेमेस्टर -11 दिसंबर से 19 दिसंबर तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें