लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले के लिए आवेदन फॉर्म भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 15 नवंबर तक आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। पहले अंतिम तिथि पांच नवंबर तय थी।
लविवि के प्रवेश समन्वयक डॉ. अनित्य गौरव ने मंगलवार को पत्र जारी करते हुए आवेदन तिथि बढ़ाए जाने की सूचना दी। उनकी ओर जारी अधिसूचना में कहा गया है कि पीएचडी के अर्हता रखने वाले अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक विवि की वेबसाइट lkouniv.ac.in पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क दो हजार रुपये और एससी-एसएसटी के लिए एक हजार रुपये देय होगा। लखनऊ विवि ने 10 अक्तूबर को 42 विभागों की 927 पूर्णकालिक और 28 अंशकालिक सीटों के लिए विज्ञापन जारी किया था। संवाद