फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि: व्यक्तिगत वित्तीय स्थिति समझने के लिए विकसित किया माॅडल

विज्ञापन
लविवि
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) की प्रोफेसर सुषमा सिंह व उनकी टीम ने आर्थिक मजबूती को समझने के लिए एक नया मॉडल विकसित किया है। इसका नाम ''कैरापेस'' रखा गया है जो यह बताता है कि कोई व्यक्ति आर्थिक मुश्किलों का सामना कैसे करता है और उनसे कितनी जल्दी उबरता है।
विज्ञापन

सरल शब्दों में, यह मॉडल समझाता है कि क्यों कुछ लोग आर्थिक संकट के बाद जल्दी संभल जाते हैं, जबकि कुछ लंबे समय तक परेशान रहते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भारत का पहला ऐसा मॉडल है जो व्यक्तिगत स्तर पर आर्थिक मजबूती को मापता है। इससे सरकार और वित्तीय सलाहकारों को बेहतर नीतियां और योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। ''कैरापेस'' मॉडल में आठ प्रमुख गुण शामिल किए गए हैं, जिनमें आत्मविश्वास, सही सोच, विपरीत परिस्थितियों से उबरने की क्षमता, संसाधनों तक पहुंच, धैर्य, परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालना, प्रतिबद्धता और सकारात्मक दृष्टिकोण शामिल हैं। ये सभी गुण मिलकर व्यक्ति को आर्थिक झटकों से संभलने में मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें