फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि ने जारी की छात्रावास आवंटन की सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
लविवि ने जारी की छात्रावास आवंटन सूची
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय ने सोमवार को छात्रावास आवंटन की पहली सूची जारी कर दी। पहली सूची में सीट पाने वाले विद्यार्थियों को फीस जमा करने और रिपोर्ट करने के लिए सात जुलाई तक का समय दिया गया है। इसके बाद वेटिंग सूची वाले विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

विवि ने फिलहाल स्नातक आवंटन की सूची जारी की है। इसके बाद परास्नातक पाठ्यक्रमों की आवंटन सूची जारी की जाएगी। विवि की सूची के अनुसार तिलक गर्ल्स छात्रावास में 68, चंद्रशेखर बालिका छात्रावास में 44, कैलाश बालिका छात्रावास में 61, डॉ. अंबेडकर छात्रावास में 14 और निवेदिता छात्रावास में 25 आवंटन हुए हैं। इसी तरह बॉयज छात्रावास में एलबीएस में 50, महमूदाबाद में 33, हबीबुल्लाह छात्रावास में 8, सुभाष छात्रावास में 60, होमी जहांगीर भाभा छात्रावास में 14, आरएस बिष्ट छात्रावास में 14 और कौटिल्य छात्रावास में 30 आवंटन हुए हैं।
विज्ञापन

विवि के छात्रावास और उनकी क्षमता :
आचार्य नरेंद्र देव- 264
बलरामपुर- 35
बीरबल साहनी- 96
हबीबुल्लाह- 184
एलबीएस- 145
होमी जहांगीर भाभा- 67
कौटिल्य- 150
कैलाश- 450
महमूदाबाद- 180
सुभाष- 208
तिलक- 252
डॉ. अंबेडकर- 136
चंद्रशेखर आजाद- 200
निवेदिता- 56
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें