फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविविः नीति आयोग के उपाध्यक्ष्ा को देंगे मानद उपाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
एलयू नीति आयोग के उपाध्यक्ष को देगा मानद उपाधि
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय अपने दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि व पूर्व छात्र नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार को भी मानद उपाधि देगा। विवि का दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को होगा, जिसमें विवि की ही पूर्व छात्रा व मिशन चंद्रयान-2 की निदेशक रितु करिधल श्रीवास्तव को पहले ही मानद उपाधि देने का निर्णय लिया जा चुका है। इस क्रम में पिछले दिनों ही नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार की बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की सहमति मिली है। कुलपति प्रो. एसपी सिंह ने कहा कि विवि उन्हें भी मानद उपाधि देगा। इस पर व इससे जुड़ी अन्य चीजों पर सहमति के लिए जल्द कार्य परिषद की आकस्मिक बैठक आहूत की जाएगी। इसमें तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। सभी कमेटियों से आवश्यक तैयारियां समय से पूरा करने को कहा गया है। दीक्षांत में मेडल पाने वाले विद्यार्थियों की सूची पर भी अंतिम मुहर लग चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें