LU : five member committe will chalk out second campus plan
लखनऊ। लंबे समय से उपेक्षा की मार झेल रहे लखनऊ विश्वविद्यालय की सूरत बदलने की उम्मीद अब जग गई है। लविवि द्वितीय परिसर के निदेशक प्रो. बीडी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को बैठक बुलाकर कई अहम निर्णय लिए गए। इसके साथ ही द्वितीय परिसर के विकास के लिए एक विकास समिति का गठन किया गया है। यह समिति विकास का खाका खींचेगी।
इस समिति में डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. अनुराग कुमार श्रीवास्तव, डॉं. अर्चना सिंह, डॉ. चंद्र सेन प्रताप सिंह, डॉ. विनीत सक्सेना, डॉ. दीपक गुप्ता और छात्र प्रतिनिधि के रूप में उग्रसेन वर्मा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही यह फैसला किया गया कि द्वितीय परिसर के लिए खेलकूद की सामग्री खरीदी जाएगी। केंद्रीय जिमनेजियम स्थापित किया जाएगा। खेल के मैदान को पूर्णरूप से विकसित करने के साथ सुरक्षित बाउंड्रीवॉल एवं समुचित प्रकाश की व्यवस्था होगी। परिसर में प्राकृतिक जलाशय का विकास एवं सुंदरीकरण किया जाएगा और महिला छात्रावास द्वितीय परिसर में ओपेन जिमनेजियम का प्रस्ताव पारित किया गया है।
ये हुए बैठक में शामिल :
बैठक में निदेशक द्वितीय परिसर के साथ ही डीन स्टूडेंट वेलफेयर, अतिरिक्त कुलानुशासक प्रो. मोहम्मद अहमद, विधि संकाय प्रमुख प्रोे. सीपी सिंह, समन्वयक इंजीनियरिंग संकाय प्रो. आरएस गुप्ता, एथलेटिक एसोसिएशन के चेयरमैन प्रो. राम मिलन, सचिव डॉ. देशदीपक, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव एवं निर्माण विभाग के पदाधिकारी शामिल हुए।