लविवि : अब चार तक करें काउंसिलिंग के लिए पंजीकरण
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातक प्रबंधन पाठ्यक्रमों में काउंसिलिंग की तिथि एक बार फिर से बढ़ा दी है। ऑनलाइन ऑफ कैंपस काउंसिलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी चार अक्तूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद पांच अक्तूबर तक विकल्प भर सकेंगे। प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि अभ्यर्थियों के अनुरोध पर कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने काउंसिलिंग की तारीख बढ़ाई है।
अभ्यर्थी लविवि के साथ ही कॉलेज में दाखिले के विकल्प भी भर सकते हैं। खासकर बीए के मामले में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे लविवि में विभिन्न विषयों के ज्यादा से ज्यादा विकल्प दें। ऐसा होने पर ही उन्हें सीट मिल सकेगी। प्रवक्ता ने कहा कि निचली रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी परिसर के साथ ही कॉलेज में भी दाखिले के विकल्प दे सकते हैं। सीट आवंटन की जानकारी अभ्यर्थियों के लॉग इन पर उपलब्ध होगी।