फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसीटीवी-वायस रिकॉर्डर की निगरानी में एलयू की परीक्षाएं कल से

Sun, 24 Feb 2019 01:39 AM IST
manoj tiwari न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की शुरुआत सोमवार से हो जाएगी। इस साल पहली बार परीक्षाएं सीसीटीवी और वॉयस रिकॉर्डर की निगरानी में होंगी। परीक्षा के लिए सभी पाठ्यक्रमों में कुल मिलाकर 51 हजार 907 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 25 से 28 फरवरी के बीच होने वाली परीक्षाओं में परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम है। इसके बाद एक मार्च से मुख्य विषयों की परीक्षाएं शुरू होंगी।
विज्ञापन


वार्षिक परीक्षा में इस साल 38 केंद्र बनाए गए हैं। विवि में सेमेस्टर प्रणाली लागू होने के बाद इस साल सिर्फ द्वितीय और तृतीय वर्ष के लिए वार्षिक परीक्षा हो रही है। प्रथम वर्ष की परीक्षाएं सेमेस्टर प्रणाली पर हो रही हैं। लविवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. एके शर्मा ने परीक्षा के लिए सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार परीक्षा केंद्र के आसपास 200 मीटर तक प्रबंधतंत्र के व्यक्ति की उपस्थिति पर रोक लगाई गई है। सिटिंग प्लान का पालन करने, लिखित पुस्तिका सीसीटीवी की निगरानी में रखने, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, मोबाइल, बैग और नोट्स आदि रखने पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही नकल में पकड़े गए परीक्षार्थी द्वारा हस्ताक्षर करने से मना करने पर इसका नोटिस डाक द्वारा उसके घर पर भेजे जाने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन


विषय-         परीक्षार्थियों की संख्या
बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष    4
बीए ऑनर्स तृतीय वर्ष    52
बीए द्वितीय वर्ष    14218
बीए तृतीय वर्ष    12614
बीकॉम द्वितीय वर्ष    8421    
बीकॉम तृतीय वर्ष    8231
बीएलएड प्रथम वर्ष    862
बीएलएड द्वितीय वर्ष    770
बीपीएड प्रथम वर्ष    45
बीपीएड द्वितीय वर्ष    519
बीएससी होमसाइंस द्वितीय वर्ष    69
बीएससी होमसाइंस तृतीय वर्ष    60
बीएससी द्वितीय वर्ष    3197
बीएससी तृतीय वर्ष    2845


समस्या होने पर इन नंबरों पर करें संपर्क
परीक्षा नियंत्रक कार्यालय- 0522-2740880, 7991200609, 7991200506
परीक्षा संचालन कक्ष- 0522-2740012, कुलानुशासक कार्यालय- 0522-2740401
प्रश्नपत्रों के संबंध में- 9454573027, 9452230753, उप कुलसचिव परीक्षा- 7991200504
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें