फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोहिया संस्थान में नर्सिंग के 665 पदों के लिए 47 हजार आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लोहिया संस्थान में नर्सिंग की भर्ती में 665 पदों के लिए 47 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन फार्म की छटाई और फिर परीक्षा कराना अफसरों के लिए चुनौती भरा होगा। लोहिया में करीब 1000 से अधिक बेड हैं। हर दिन 3000 से अधिक मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। न्यूरो साइंस सेंटर, लिवर ट्रांसप्लांट और 100 बेड की आईसीयू-वेंटिलेटर यूनिट समेत दूसरे विभाग का संचालन हो रहा है। संस्थान में नर्सों की भर्ती की जा रही है। एक पद पर लगभग 71 दावेदार हैं। निदेशक डॉ. सीएम सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए संस्था का चयन किया जा चुका है। सितंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें