फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : कुलपति के साथ होने वाली कर्मचारी परिषद की बैठक स्थगति, चुनाव अधिकारी नियुक्त

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 658 कर्मचारियों के प्रत्यावेदन पर जल्द ही चुनाव होगा। चुनाव के लिए महेश शुक्ला को चुनाव अधिकारी नियुक्त कर दिया गया है। इस संबंध में कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने सोमवार को आदेश जारी कर दिया है। वहीं 28 अप्रैल को कुलपति प्रो. जेपी सैनी के साथ कर्मचारी परिषद की होने वाली बैठक स्थगित कर दी गई है। साथ ही चुनाव अधिकारी को निर्देश दिया गया कि कर्मचारी नेताओं के चुनाव की तारीख सात दिनों में तय करें।
विज्ञापन

कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा ने बताया कि चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कुलपति की अनुमति से की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी परिषद कार्यकारिणी का एक वर्ष का कार्यकाल 29 अप्रैल 2024 को पूरा हो गया था। कुल 658 कर्मचारियों ने प्रत्यावेदन दिए थे, जिसके आधार पर यह निर्णय लिया गया। अब नई कार्यकारिणी के साथ ही बैठक की जाएगी।

कर्मचारी परिषद ने जताया विरोध

दूसरी ओर लखनऊ विश्वविद्यालय कर्मचारी परिषद ने कुलसचिव की ओर से चुनाव अधिकारी नियुक्त किए जाने पर नाराजगी जताई है। महामंत्री डॉ. संजय शुक्ला ने कहा कि चुनाव अधिकारी नियुक्त करने का अधिकार कर्मचारी परिषद कार्यकारिणी और आमसभा को है न कि कुलसचिव को। डॉ. शुक्ला ने कुलसचिव पर लगातार कर्मचारी हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें