फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : स्थापना दिवस के लिए समितियां गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में 25 नवंबर को होने वाले 104वें स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर 10 समितियों का गठन किया गया है। कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय की मंजूरी के बाद कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी पत्र के अनुसार समिति में सभी संकाय के डीन व विभागाध्यक्ष शामिल होंगे।
विज्ञापन


मंच सज्जा समिति की अध्यक्षता प्रो. संगीता साहू करेंगी। मुद्रण समिति में प्रो. मुकुल श्रीवास्तव, सांस्कृतिकी समिति में प्रो. अंचल श्रीवास्तव, स्वागत समिति में प्रो. मनुका खन्ना, वाॅलंटियर समिति में प्रो. अनूप कुमार, अनुशासनात्मक समिति में प्रो. राकेश द्विवेदी, परिसर सज्जा में प्रो. डीके सिंह, अल्पाहार में प्रो. ओपी शुक्ला और तकनीकी समिति की अध्यक्षता प्रो. पुनीत मिश्रा करेंगे। विवि के प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव आयोजन सचिव होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें