फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि : प्रोजेक्ट सहायकों की नियुक्ति करेगी समिति

Mon, 04 Nov 2024 03:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में विभिन्न शिक्षकों को मिले प्रोजेक्ट में शोध सहायकों और विभिन्न पदों पर नियुक्ति की कमान अब चार सदस्यीय समिति संभालेगी। इसके लिए कुलसचिव ने समिति का गठन कर दिया है। अभी तक विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए केंद्रीयकृत व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन


कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी की ओर से जारी आदेश में डीन रिसर्च, उप कुलसचिव-प्रोजेक्ट, संबंधित विभागाध्यक्ष और संबंधित प्रधान शोधार्थी को शामिल करते हुए चार सदस्यीय समिति बनाई गई है। इस साल लविवि को प्रदेश भर के सभी विश्वविद्यालयों के मुकाबले सबसे ज्यादा शोध प्रोजेक्ट मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें