लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रहे एंटी रैगिंग सप्ताह (12 से 18 अगस्त ) के समापन पर हिन्दी तथा आधुनिक भारतीय भाषा विभाग में सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के ताैर पर भौतिक विज्ञान विभाग के प्रो. अंचल श्रीवास्तव ने कहा कि रैगिंग से शैक्षिक संस्थानों का वातावरण दूषित होता है। कार्यक्रम में रैगिंग सप्ताह के दौरान आयोजित निंबध लेखन और पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल हर्षिता आर्या, अंशुमान शिवम सिंह, अनामिका चतुर्वेदी, सुमित कुमार रावत, शुभम गुप्ता को पुरस्कृत किया गया।