लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के लिए स्नातक स्तर के प्रवेश परीक्षा के सात कोर्स की उत्तर कुंजी बुधवार को जारी कर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि बीए, बीएससी, बीसीए समेत इन सात कोर्स के अभ्यर्थी लविवि की आधिकारिक वेबसाइट के एडमिशन पेज पर जाकर इन पाठ्यक्रमों की उत्तर कुंजी से मिलान कर सकते हैं। स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पांच से 12 जुलाई तक प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस कोर्स में बीएससी कृषि, बीएससी बायो, बीएससी गणित, बीए एनईपी, बीसीए, बीजेएमसी और डीफार्मा पाठ्यक्रम शामिल हैं।